मारपीट की घटना में दो घायल, बाइक के धक्के से बच्चा घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के पड़री गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी राज मंगल साह का पुत्र अमरजीत कुमार साह व हरेंद्र साह की पत्नी ममता देवी शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को जानकारी दी।
10 वर्षीय बच्चा घायल
सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में रविवार को बाइक के धक्के से एक 10 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चा स्थानीय निवासी वीरेंद्र यादव का पुत्र विनीत कुमार है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।