एसपी ने किया चैनपुर थाने का निरीक्षण!
सिवान (बिहार): सिवान जिले के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने सोमवार को चैनपुर थाने का निरीक्षण किया। जैसे हीं एसपी थाना पहुंचे सभी पुलिसकर्मी हरकत में आ गए। उन्होंने थाना पहुंचते हीं थाना कार्यालय में आवेदन देने आए लोगों से बातचीत की। उन्होंने थाना परिसर में चारों तरफ घुमकर मालखाना, साफ - सफाई का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान उन्होंने करीब दो घंटे तक लंबित कांडों की गहन समीक्षा की। उन्होंने लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने थाने में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नए कानून के तहत काम करने के तरीके बताए। थानाध्यक्ष को फरार आरोपितों की गिरफ्तारी, अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्ती सहित अन्य निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में हुए हत्याकांडों व संगीन मामलों की भी गहन समीक्षा की और इससे संबंधित अद्यतन जानकारियां लीं एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की पहचान करने का निर्देश दिया। मौके पर इंस्पेक्टर अब्दुल मजीद, थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंहा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी अलर्ट रहे।