मारपीट की घटना में 3 घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में धर्मेंद्र महतो तथा राम दर्शन महतो शामिल है।सभी घायलों को सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को जानकारी दी।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गांव में पूर्व के विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति स्थानीय निवासी बलदेव साह का पुत्र सोमारु साह है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।