लड़की का अश्लील फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले दोनों युवक हुए गिरफ्तार!
सारण (बिहार): सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने वाले एक अन्य अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। 24 घंटे के भीतर कांड में संलिप्त दोनो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। पुर्व में भी एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
इस संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को साइबर थाना, छपरा को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्तियों के द्वारा एक लड़की की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है एवं पैसों की मांग किया जा रहा है तथा पैसे नही देने पर धमकी भी दिया जा रहा है। इस संबंध में पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर साइबर थाना कांड सं0-62/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनिकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में मंगलवार को इस कांड के एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा कांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त सोनपुर प्रखंड के दरियापुर गांव निवासी अवधेश सिंह का पुत्र कुणाल गौतम उर्फ रोहित कुमार बताया जाता है। वही इस दौरान पुलिस
टीम में थानाध्यक्ष साइबर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी / कर्मी मौजूद थे।