आपसी विवाद में मारपीट, 4 घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के भागर में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में कलावती देवी एवं श्याम बाबू सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को जानकारी दी। वहीं सिसवन प्रखंड केही चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई में हुई मारपीट की घटना में अनिल महतो की पत्नी गुलाबी देवी घायल हो गई। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया है। संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रविवार को जानकारी दी गई।