राम नरेश पाण्डेय के पुत्री की शादी में जुटी कई हस्तिया!
कोलकाता (पश्चिम बंगाल): कोलकाता में आयोजित राम नरेश पाण्डेय के पुत्री की शादी में जुटी कई हस्तिया! बताते चले की कोलकाता में बीते दो फरवरी रविवार को बिहार राज्य के सारण जिले के माँझी प्रखंड के जई छपरा गाँव निवासी रामनेश पाण्डेय की पुत्री का विवाह कोलकाता के एक निजी विवाह भवन में सम्पन्न हुआ, जिसमे बंगाल के कई जाने माने हस्तिया उपस्थित रही। विदित हो की रामनरेश पाण्डेय की पुत्री 22 वर्षीय काजल पाण्डेय का विवाह उतर प्रदेश के बलिया निवासी 25 वर्षीय अभिषेक पाण्डेय के साथ हिन्दू रीती रिवाज के साथ पंडित आचार्य राहुल बाबा के द्वारा वैदिक मन्त्र के साथ विवाह को सम्पन्न कराया गया। विवाह संपन्न होने के बाद विवाहित कन्या के चाचा भुनेश्वर पाण्डेय, निर्मल पाण्डेय, तथा माता श्री परमशिला पाण्डेय द्वारा आशिर्वाद वचनो के साथ विवाहित कन्या की घर से विदाई की गई। इस दौरान रामनरेश पाण्डेय ने बताया की पुत्री को जहां शिक्षा का ज्ञान दिया गया है, वही घर परिवार भी चलाने का संस्कार भी दिया गया है।