सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत, गांव में मचा हाहाकार!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय कुमार सिंह: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर तीन दिन पहले दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार रेल ओवर ब्रिज पर कार दुर्घटना का शिकार युवक की ईलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।
मालूम हो कि तीन दिन पहले रात्रि में कार एवम टेम्पू में बनवार ओवरब्रिज पर भयानक दुर्घटना हो गई थी, जिसमें कार पर सवार एकमा थाना क्षेत्र के आमदाढ़ी निवासी बंटी सिंह, मनु सिंह और रसूलपुर निवासी बंटी कुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलो को बेहतर चिकित्सा हेतु पटना के एन एम सी एच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल आमदारी निवासी बच्चा सिंह का 28 बर्षीय पुत्र बंटी सिंह की अहले सुबह मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों सहित गांव में हाहाकार मच गया।