नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म: दो में से एक गिरफ्तार!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोनपुर थानान्तर्गत दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार!
इस संबंध में बताया जाता है कि सोनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बबुरबानी साहपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ 2 व्यक्तियों के द्वारा दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी। जिस संदर्भ में पिड़िता के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर सोनपुर थाना कांड सं0-150/25, दिनांक- 21.02.25, धारा-332 (ए) / 127 (2)/64(2)/70(2)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 4/6/8 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर प्राथमिकी के नामजद आरोपी रंजन कुमार, पिता- सुशील राय, साकिन- बबुरबानी साहपुर, थाना- सोनपुर, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में संलिप्त अन्य के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
उक्त पुलिस टीम ने सोनपुर में थानाध्यक्ष के साथ थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।