महेंद्र नाथ मंदिर परिसर में वृद्ध भिखारी की संदिग्ध स्थिति में मौत! नहीं हो सकी पहचान!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के महेंद्र नाथ धाम स्थित मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक वृद्ध भिखारी की संदिग्ध स्थिति me मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्ग को लंबे समय से मंदिर पर भीख मांगते हुए देखा जा रहा था। मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि रात में ठंड या किसी अन्य बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई है। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष गौरव सिन्हा ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में नेचुरल मौत प्रतीत हो रहा है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।