सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा दफ़्तरी का विदाई सम्मान समारोह का हुआ आयोजन!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय कुमार सिंह: एकमा मुख्यालय स्थित बाजार में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में शाखा प्रबंधक अभिमन्यु मण्डल के अध्यक्षता में शाखा के दफ़्तरी का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
मालूम हो कि एकमा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में दफ़्तरी रामरूप तिवारी के अवकाश प्राप्त करने के उपलक्ष्य में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें उनके कर्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। इस मौके पर मुख्य रूप से रूपा कुमारी, अभिषेक कुमार, शिवम राज, ऋषभ शेट्टी, मुखिया बच्चा सिंह, मुन्ना प्रसाद यादव,ओम कुमार यादव, सुनित कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह, मिथिलेश तिवारी, अभिषेक ओझा, दिलीप कुमार,अरुण गुप्ता ,निखिल कुमार पांडेय, निर्मला देवी, अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।