जो श्रेष्ठ साधक होता है वह मोक्ष की कामना नही करता!- साध्वी पंछी देवी
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: जो व्यक्ति ईश्वर के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित कर देता है, उसे सांसारिक मोह व लोभ कभी प्रभावित नही करता। जीवन में परमात्मा के चिंतन की बड़ी महिमा है। जो श्रेष्ठ साधक होता है वह मोक्ष की कामना नही करता। वह सिर्फ ईश्वर की भक्ति चाहता है। वह ईश्वर की भक्ति में अपने आप को समाहित कर परम शांति को प्राप्त करता है। उक्त बातें माँझी के गोबरहीं शिव शक्ति धाम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रवचन करते हरदोई।उप्र। से पधारीं विख्यात विदुषी साध्वी पंछी देवी ने कही।
उन्होंने कहा कि जो देवों के देव हैं,जो सर्वत्र व्याप्त हैं,जो सभी जीवों में सम्माहित हैं,जिनमें पूरा जगत सम्माहित है,जो सबके कष्ट दूर करने वाले हैं,उस कल्याणकारी महादेव के चरणों में खुद को समर्पित कर जो निःस्वार्थ भाव से भक्ति करते हैं उनका जीवन धन्य हो जाता है। प्रवचन कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। इससे पहले पूर्व मंत्री गौतम सिंह तथा राजद नेता सुधांशू रंजन ने प्रवाचिका पँछी देवी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर समिति के संचालक विजय सिंह, अजय सिंह तथा पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह के अलावा स्थानीय मुखिया साहेब सिंह, सरपँच भरत सिंह, डॉ राजीव रंजन, पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज, अवधेश सिंह, रामनारायण सिंह एवम विजेन्द्र तिवारी आदि सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।