राजेन्द्र सिंह के निधन की खबर सुन पहुंचे पूर्व विधायक धूमल सिंह, दिया सांत्वना!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखण्ड के गोबरही पंचायत के गोबरही टोला गाँव के समाज सेवी राजेन्द्र सिंह के एम्स में इलाज के दौरान निधन की खबर मिलने के पश्चात एकमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह व माँझी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंच शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दिया। इस दौरान वे उनके भाई व पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह व उनके पुत्र चन्द्र शेखर सिंह और शशि शेखर सिंह से मिले तथा उन्हें ढांढस बढ़ाए। इस दौरान एकमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने कहा कि राजेन्द्र बाबू एक नेक दिल इंसान व्यक्ति थे। वे समाज सेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। हमेशा किसी की भी मदद करने के लिए तैयार रहते थे। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उक्त मौके पर विजय सिंह, विपिन सिंह, सत्येंद्र सिंह भवानी, लोजपा नेता रौशन कुमार सिंह, प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, डब्लू सिंह, अरुण कुमार सिंह, अजय सिंह, इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद थे।