पति ने पत्नी के सपने को साकार कर बनाया कीर्तिमान! बनाया ढाई करोड़ का अनोखा शिव शक्ति धाम!
18 फरवरी से श्री रुद्र महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: पति ने पत्नी के सपने को साकार कर बनाया कीर्तिमान। दिवंगत पत्नी ने पति के स्वप्न में आकर शिव मन्दिर निर्माण की दी थी प्रेरणा। ग्रामीणों के सहयोग से सुदूर देहात में ढाई करोड़ की लागत से आकर्षक, अनूठा एवम भब्य शिव मंदिर का निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है। माँझी प्रखंड के गोबरही निवासी सुप्रसिद्ध समाजसेवी विजय सिंह की दिवंगत पत्नी रेणु देवी द्वारा दिये गए स्वप्न ने बनाई आस्था की मिशाल। गोबरही में इस नवनिर्मित शिव शक्ति धाम में 18 फरवरी से 26 फरवरी तक प्रस्तावित विराट श्री रुद्र महायज्ञ की तैयारी भी चरम पर है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शिव शक्ति धाम का अंतिम रूप दे दिया गया है। साफ सफाई चल रहा है, यज्ञ को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 18 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक यह यज्ञ चलेगा। हरदोई से साध्वी पंक्षी देवी का प्रवचन, संजय त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश वाराणसी से संजय त्रिपाठी का शिव पुराण कथा होगा। इसी कार्यक्रम में यज्ञाचार्ज श्री गोविन्द शास्त्री जी भी अयोध्या से पधार रहे हैं। वहीं समाप्ति पर 26 फरवरी को विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया है।
इस संबंध में गोबरही पंचायत के पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह अनोखा मंदिर लगभग ढ़ाई करोड़ की लागत से यह मंदिर बन कर तैयार है। उक्त मौके पर जदयू नेता जितेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, विजय सिंह, भूषण प्रसाद, सुधीर कुमार सिंह, सूमेश सिंह इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद थे।