देशी शराब के साथ एक महिला और तीन पियक्कड़ गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार। इस संबंध में बताया जाता है कि सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान चैनपुर पासी टोला निवासी शारदा देवी के रूप में हुआ है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए बुधवार को पुलिस ने सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
वहीं चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने का आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर से शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ट्रेनवा माधोपुर गांव निवासी सोनू कुमार यादव, रमेश कुमार यादव तथा बसंतपुर थाना क्षेत्र के सहर कोला गाव निवासी राम अयोध्या भगत शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए बुधवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।