भाजपा द्वारा संविधान गौरव अभियान में बच्चियों के बीच प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत  भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना झा के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बालिकाओं के बीच जाकर संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संविधान के रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रीना झा एवं उनकी टीम के द्वारा पुष्प अर्पित कर बाबा भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी के बारे में बच्चियों को बताया गया। इस अवसर पर बच्चियों के द्वारा कविताओं का पाठ संग्रह भी सुना गया। 
  इस कार्यक्रम  मुख्य रूप  से महिला  मोर्चा  की  पदाधिकारी श्वेता  राय, गीता  देवी, भारती  देवी, आरती  चौधरी, नीलम कुमारी, रुचि  कुमारी, पूर्णिमा  कुमारी, बुला  सिंह, जया कुमारी एवं विद्यालय  के प्रधानाध्यापक अजय कुमार के  अलावे सैकड़ों लोग मौजूद  रहे। इस  भाषण  क्विज निबंध प्रतियोगिता  में बच्चियां अमृता  कुमारी, मोनिका  कुमारी, मनिसा कुमारी, आसा कुमारी, कशिश कुमारी के  ग़ज़ल  के  साथ  सभी  बालिकाएं  इस कार्यक्रम  में  सम्मिलित हुई!

