विक्रम सिंह कुशवाहा बने भाकियू (हलधर) के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष!
नई दिल्ली: संवाददाता प्रेरणा बुड़ाकोटी: भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व कोर कमेटी उपाध्यक्ष डा. शैलेश कुमार गिरि की संस्तुति पर ठा धीरेन्द्र सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मयूर बिहार फेस 1 इस्ट दिल्ली निवासी और जिनका गृह जिला 30 क, कोठीपुर, औरैया उतर प्रदेश निवासी विक्रम सिंह कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश का मनोनयन पत्र जारी किया गया।
आपको बताते चलें कि विक्रम सिंह कुशवाहा को अखिल भारतीय किसान सम्मेलन एटा महोत्सव 28 जनवरी 2025 के भव्य समारोह में धीरेन्द्र सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शैलेश कुमार गिरि के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश घोषित किया गया।
आपको ये भी बताते चलें कि विक्रम सिंह कुशवाहा खेरागढ़, आगरा विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के सगे साले है। भगवान सिंह कुशवाहा तीन बार विधायक रहे है। तीन बार के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, जो वर्तमान में खेरागढ़ आगरा के बीजेपी विधायक है, के साले विक्रम सिंह कुशवाहा है।
शैलेश गिरी ने बताया कि विक्रम सिंह कुशवाहा में किसानों प्रति समर्पित भाव से किसान हितार्थ काम करने के लिए कार्य कुशलता और लगन के मद्देनजर श्री कुशवाहा को दिल्ली प्रदेश में भाकियू हलधर की संगठन विस्तार के लिए दिल्ली प्रदेश का महत्वपूर्ण जिम्मेदार पद प्रदेश उपाध्यक्ष सौंपा है। डा. शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय कोर कमेटी उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता ने कहा मुझे आशा और विश्वास है कि आप भारतीय हलधर किसान यूनियन के नीति व सिद्धांतों का पालन कर पूरे दिल्ली प्रदेश में भाकियू हलधर का संगठन विस्तार करेंगे।
विक्रम सिंह कुशवाहा ने अपने मनोनयन पर ठा० धीरेन्द्र सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष, डा० शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय कोर कमेटी उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि हम भाकियू हलधर द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे और भाकियू हलधर के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार काम करेंगे। विक्रम सिंह कुशवाहा को भाकियू हलधर में "प्रदेश उपाध्यक्ष- दिल्ली " बनने पर भाकियू हलधर बिहार से गोस्वामी सरोज कुमार भारती प्रदेश मुख्य संगठनमंत्री व प्रवक्ता, झारखंड से सुनील यादव- जिला मुख्य संगठनमंत्री व उतरी पश्चिमी प्रदेश महासचिव ( जिप उपाध्यक्ष ) अजय कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, नोएडा से श्याम प्रकाश पाल सोशल एक्टिविस्ट स्थानीय किसानों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।