तीन पियक्कड़ गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: उत्पाद पुलिस के द्वारा जयप्रभा सेतु के उत्पाद विभाग चेक पोस्ट से तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई सियाराम साह ने बताया कि चेकपोस्ट पर नियमित जांच-पड़ताल अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले लोगों की जांच ब्रेथ एनालाइजर से की जा रही थी। जांच के क्रम में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तीनों शराबी को आर्थिक जुर्माना हेतु शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में छपरा न्यायालय भेज दिया गया।