सरयू नदी में उपलता मिला अज्ञात महिला का शव!
सारण (बिहार) संवाददाता सोहेल अहमद: माँझी के रामघाट के समीप से शुक्रवार की शाम सरयू नदी में एक अज्ञात महिला का उपलता हुआ शव देखा गया, जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने शव को नदी से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक रामघाट पर निर्माणरत अटल घाट का तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। घाट के निर्माण में लोहे के सैकड़ो रड निकले पड़े हैं। उसी रड में अज्ञात महिला का शव फंसा पड़ा था। मृतक महिला विक्षिप्त बताई जा रही है।