सिसवन प्रखंड के अभिषेक बने सहायक कृषि निदेशक, क्षेत्र में हर्ष!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़ का युवक सहायक कृषि निदेशक के पद पर नियुक्त हुआ है। इसको लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासी सुभाष सिंह उर्फ हीरो सिंह का पुत्र अभिषेक को सोमवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में इसे नियुक्ति पत्र सौपा गया। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री व कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।
आपको बता दें कि कृषि संवर्ग में नौ लोगों की नियुक्ति हुई थी, जिसमें सामान्य कोटि से अभिषेक का चयन हुआ था। इस उपलब्धि पर अभिषेक ने बताया कि उसकी सफलता उनके माता इंदू देवी व पिता सुभाष सिंह के मार्गदर्शन में प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि शुरू से ही उनके घर में पशुपालन व कृषि से लगाव रहा है। बाबा व पिता अच्छे किसान व मवेशियों के जानकर रहे है। प्रारंभिक पढ़ाई उन्होंने मुजफ्फरपुर में शुरू की। मैट्रिक व इंटर करने के बाद वह छत्तीसगढ़ के रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से 2021 में कृषि से ही बीए की परीक्षा पास की। उनके इस सफलता पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया है।