जमीनी विवाद में युवक ने अपने ही शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग!

सारण (बिहार): जमीनी विवाद में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर अपने आप के शरीर पर लगाया आग। यह लोमहर्षक मामला गड़खा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने करवाई प्रारंभ कर दी है।
इस संबंध में बताया जाता है गुरुवार को गरखा थाना को एक वायरल विडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक युवक द्वारा बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया गया है। उक्त विडियो की जाँच पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सारण एवं थानाध्यक्ष गरखा थाना द्वारा करायी गयी। विडियों के सत्यापनोपरांत ज्ञात हुआ कि गरखा थानान्तर्गत ग्राम मैकी में दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद को लेकर वायरल विडियो में दिख रहा युवक रामकांत सिंह, पिता- उदय सिंह, ग्राम- मैकी, थाना- गरखा, जिला- सारण ने अपने आप को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लिया था, जिसकी पुष्टि उनके परिजनो द्वारा की गयी है। इस संबंध में सारण पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों पक्षों के द्वारा कांड दर्ज कराया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।