साहिबगंज जिला कमेटी हेतु भाकियू हलधर ने नये पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र जारी!
साहिबगंज (झारखंड): भारतीय हलधर किसान यूनियन के साहेबगंज जिला अध्यक्ष लक्ष्मन गोप की अध्यक्षता, अजय कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में तथा सुनील यादव के कुशल मार्गदर्शन में रेलवे इंस्टिच्यूट मैदान साहिगंज में बीते 19 जनवरी को संगठन विस्तार हेतु एक महत्वपूर्ण किसान पंचायत आयोजित हुई थी, जो अपने उदेश्य में सफल रहा और सर्वसम्मति से भारतीय हलधर किसान यूनियन साहिबगंज पूरी जिला कमेटी गठन का लगभग 75 फीसदी जिला पदाधिकारियों की सूची पर विचार विमर्श पूरा हुआ था। जिस जिला कमेटी की सूची के लिए सभी कागजातों का कार्य पूरा करने के बाद झारखंड प्रदेश प्रभारी डा. शैलेश कुमार गिरि को अग्रसारित किया गया था, डा. गिरी प्राप्त सूची के जांचोपरांत आज भारतीय हलधर किसान यूनियन झारखंड साहिबगंज जिले के पांच पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व कोर कमेटी उपाध्यक्ष सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी डा. शैलेश कुमार गिरि ने जारी किया। जो इस प्रकार है:- लक्ष्मन गोप जिला अध्यक्ष, अजय कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुनील यादव साहिबगंज जिला मुख्य संगठनमंत्री व उतरी पश्चिमी प्रदेश महासचिव के सयुक्त संस्तुति के आधार पर निवासी नया टोला सकरुगढ़, सकरुगढ़ से जवाहर ठाकुर जिला महासचिव, रामसिंधासन यादव - जिला कोषाध्यक्ष, कबूतर खोपी चानन से मनु यादव - जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्कूल के निकट नया टोला पुरानी से जागेश्वर मंडल - जिला उपाध्यक्ष तथा डिहारी, हाजीपुर मिर्जा चौकी से शिवनाथ महतो - जिला संगठन मंत्री साहिबगंज हेतु।
वहीं डा. शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी ने मनोनयन पत्र जारी किया और कहा कि मुझे आशा और विश्वास है कि आप भारतीय हलधर किसान यूनियन के नीति व सिद्धांतों का पालन कर पूरे दिल्ली प्रदेश में भाकियू हलधर का संगठन विस्तार करेंगे।
नव मनोनीत सभी पदाधिकारियों ने झारखंड प्रदेश के जिला लक्ष्मन गोप सभी प्रदेश शीर्ष पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी डा शैलेश कुमार गिरि का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिया कि हम सभी नव नियुक्त पदाधिकारी दी जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगे।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को स्थानीय किसानों के साथ साथ बिहार, झारखंड व राष्ट्रीय भाकियू हलधर के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।