50 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद, मारपीट की घटनाओं में दो महिलाएं घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर छठ घाट के समीप झाड़ी से 50 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद किया है। वही पुलिस को चकमा देकर कारोबारी भागने में सफल रहे है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है।
मारपीट की घटनाओं में दो महिलाएं घायल!
सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों में थाना क्षेत्र के नंदमुड़ा गांव के महेंद्र राम की पत्नी कुसुम देवी व भगवानपुर गांव के जगदीश प्रसाद की पुत्री मिंटू कुमारी शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।