गंगा में डूबी नाव: 3 की मौत, 7 लापता!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार के अमदाबाद में बड़ा नाव हादसा हुआ है। गंगा नदी में नाव डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बता दे कि प्राणपुर बुध नगर, एवं किशनपुर के कई लोग छोटी नाव से सवार होकर झारखंड के बासकोल स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। सुबह करीब 7:00बजे की घटना बताई जा रही है। नाव पर करीब 18 लोग सवार थे। जिसमें से तीन लोगों का शव बरामद हुआ है। जबकि आठ लोग तैरकर अपनी जान बचाने में सफल हुए हैं। वही सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों के स्वजनों के करुण क्रंदन से गोलाघाट गमगिन है। सैकड़ो लोगों की भीड़ जुटी है!