डीलरों ने की बैठक, 1 फरवरी से जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश पांडेय कि अध्यक्षता में शुक्रवार को सिसवन प्रखंड के डीलरों ने बैठक की। बैठक के बाद डीलरों ने पदाधिकारियों को पत्र सौंपकर सूचित किया है कि जन वितरण विक्रेता 01 फरवरी 2025 से अपनी लंबित आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के मुताबिक, इन मांगों में 30,000 रूपए प्रति माह मानदेय, कमीशन में वृद्धि, अनुकंपा, साप्ताहिक छुट्टी, और गोदाम से नापतोल करके अनाज मिलने जैसी समस्याएं शामिल हैं। बिहार फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री वरुण कुमार सिंह के आह्वान पर पूरे बिहार के जन वितरण विक्रेता 01 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। इस हड़ताल के कारण आवश्यक वस्तुओं के उठाव और वितरण कार्य में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे नागरिकों को परेशानी हो सकती है। मौके पर डीलर उदयशंकर राम,सोनी देवी, मोहम्मद इरफान, सोनी देवी, कौशल मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, सहित अन्य डीलर मौजूद थे।