विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विकासशील इंसान पार्टी ने की बैठक!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विकासशील इंसान पार्टी की बैठक राजेन्द्रग्राम, दुर्गास्थान, कटिहार में हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रकाश सिंह निषाद ने की। मंच संचालन किशोर कुमार मंडल जिला प्रभारी विकासशील इंसान पार्टी कटिहार ने की। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चन्दन सहनी राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ एवं ब्रह्मदेव चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भाग लिया। बैठक में सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, जिला कमिटी के सभी सदस्य, पंचायत अध्यक्ष एवं नेता गण भी भाग लिए।
इस दौरान किशोर कुमार मंडल ने कहा कि सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में प्रखंड कमिटी, युवा प्रखंड कमिटी, महिला प्रखंड कमिटी और सभी पंचायतों में पंचायत कमिटी, सभी बूथों पर बूथ कमिटी बनाई जा रही है। किशोर कुमार मंडल ने अपने नेता से कटिहार जिला में तीन विधानसभा सीट की मांग रखी। वहीं चन्दन सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप लोग शोशल मिडिया के माध्यम से भी सक्रिय रहें। साथ ही गांव स्तर और बूथ स्तर पर सक्रिय रहें। वहीं ब्रह्मदेव चौधरी ने कहा कि पंचायत स्तर पर लगातार बैठक करें। इसी दौरान उमेश सिंह निषाद ने मुकेश सहनी के अभियान को विस्तार से बताया।
बैठक में तबरेज आलम, डा कुन्दन सिंह,सद्दाम हुसैन, पंकज सहनी, दीपक मंडल, योगेन्द्र सहनी, सुरेश सिंह निषाद, सिंटू कुमार, प्रीतम कुमार,अनुज कुमार, चक्रधारी मंडल, मनोज मंडल, मुकेश कुमार,रिजाउल हक, अनुराधा देवी,सपना कुमारी, प्रीतेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।