सड़क दुर्घटना में युवक घायल!
सारण (बिहार): माँझी सिसवन मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान माँझी प्रखंड के बरेजा गांव निवासी मनन शाह के पुत्र चंद्रमा शाह के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को माँझी सिसवन मुख्य मार्ग पर मठिया गांव के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। आननफानन में घायल अवस्था में उसे नजदीकी निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गए।
बंदर के काटने से एक व्यक्ति हुए घायल।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के मठिया ग्यासपुर गांव में मंगलवार को बंदर के काटने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान विजेंद्र राम के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार अपने घर के छत पर बैठकर खाना खा रहा था तभी पीछे से आकर बन्दर ने उसे काटकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे निजी डॉक्टर के अस्पताल में दिखाया गया।