जल्द होगा डबल लेन का सारण तटबंध पथ, अधिकारियों ने किया निरीक्षण!
सारण (बिहार):सारण के जिलाधिकारी अमन समीर, अभियंता प्रमुख, जल संसाधन विभाग, बिहार तथा मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण गोपालगंज क्षेत्र द्वारा रविवार को सारण तटबंध के 40.00 km से 80.00 km तक पथ को डबल लेन किए जाने के परिप्रेक्ष्य में संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में उक्त पथ को डबल लेन किये जाने को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए। जिलाधिकारी द्वारा बाघाकोल पंचायत में गंडक नदी के कटाव का भी निरीक्षण किया गया एवं कटाव के नियंत्रण के लिए योजना प्रारंभ करने का निदेश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण विभाग,अनुमंडल पदाधिकारी, सदर,कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, छपरा तथा कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, सोनपुर, अंचलाधिकारी, मकेर भी उपस्थित थे।