बिहार प्रदेश अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ट के मीडिया प्रभारी बनाए गए,अखिलेश कुमार!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जलालपुर सारण जिला के कोपा नगर पंचायत के बनकटा गांव निवासी अखिलेश कुमार को अनुसूचित जनजाति के प्रकोष्ठ का प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र उराँव ने यह मनोनयन पत्र जारी किया। सारण जिला के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के पांच वर्षों से जिलाध्यक्ष के पद पर रहते पार्टी विस्तार तथा संगठन की मजबूती को देखते हुए इनको प्रदेश में स्थान दिया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने पर जदयू के जिलाध्यक्ष आफताब आलम राजू,प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज सिंह, फिरोज आलम, कुन्दन कुमार श्राफ, बिनोद कुमार गोंड़, पूनम देवी,वीरप्रकाश साह गोंड़, झूलन साह, चंदेश्वर प्रसाद, संजय प्रसाद, चन्दन कुमार, मंतोष कुमार यादव, शिवानन्द यादव, पिन्टू प्रसाद, मोसाफिर साह, सुरेंदर साह, शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।