नव चयनित मंडल अध्यक्ष हुए सम्मानित!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: भारतीय जनता पार्टी के माँझी मध्य मंडल के नव चयनित मंडल अध्यक्ष के सम्मान में रविवार को नगर पंचायत मांझी के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मांझी मध्य मंडल के नव चयनित मंडल अध्यक्ष बिजय प्रसाद का जोरदार स्वागत फूलमाला पहना कर किया गया। इस दौरान मांझी विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राणाप्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने नव चयनित मांझी मध्य मंडल के अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही अनुशासित राजनीतिक दल रहा है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया गया है। इस अवसर पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मंडल अध्यक्ष को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
मौके पर पूर्व जिला पार्षद अभिषेक कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह, निर्मल पाण्डेय, दीनदयाल पाण्डेय,महफूज खान, नरेंद्र सिंह, अमिताभ ओझा, नागेंद्र ठाकुर, अनुकूल कुमार आदि उपस्थित थे।