आपसी विवाद को लेकर हुई झड़प में चली गोली, एक घायल, एक गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): गरखा थानान्तर्गत आपसी विवाद को लेकर हुई झड़प में एक अभियुक्त को एक देशी कट्टा एवं एक कारतुस के साथ किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को गरखा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थानान्तर्गत ग्राम- हकमा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई है, जिसमें एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गरखा थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल व्यक्ति को इलाज हेतु पीएचसी, गरखा में भर्ती करवाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा घायल व्यक्ति के बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया है। गरखा थाना पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतुस बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में गरखा थाना पुलिस टीम द्वारा घटना से जुड़ी सभी पहलुओं कि जाँच एवं प्राथमिकी दर्ज करने कि कार्रवाई की जा रही है। स्थिति सामान्य है।गिरफ्तार अभियुक्त राकेश सिंह, पिता स्व० मुरारी सिंह, साकिन- हकमा, थाना- गरखा, जिला- सारण बताया जाता है ।
इस दौरान टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी पु०नि० शशिरंजन कुमार थानाध्यक्ष गरखा थाना, पु०अ०नि० अमान अशरफ अपर थानाध्यक्ष, गरखा थाना, पु०अ०नि० संजय कुमार, गरखा थाना, पु०अ०नि० राजीव कुमार, गरखा थाना, स०अ०नि० शशिकांत कुमार गरखा थाना, स०अ०नि० अजय प्रजापति गरखा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।