शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसका प्रमाण रोज किसी न किसी का शराब पीने के आरोप में पकड़े जाना है। अभी आज ही सोमवार को चैनपुर थाना पुलिस ने शराब मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में चैनपुर निवासी शहजाद उर्फ रइस तथा माधवापुर निवासी बिन्दा यादव शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
सिसवन प्रखंड के रामपुर में ग्रामीण स्तर पर राजस्व कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप में भू लगान एलपीसी तथा जमीन से संबंधित कई कार्यो का निपटारा किया गया। यह आयोजन सोमवार को दिन के 2:00 बजे तक चला। मौके पर राजस्व कर्मचारी राजा कुमार सहित कई अंचल कर्मी उपस्थित रहे।
मारपीट के दौरान दो महिलाएं घायल
सिसवन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान दो महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं में रामपुर निवासी लक्ष्मण यादव की पत्नी भागमनी देवी एवं रामदेव यादव की पत्नी मरचाई देवी शामिल है।घायल महिलाओं का इलाज सिसवन के रेफर अस्पताल में कराया गया।