कब्रगाह का दरवाजा तोड़, सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने का प्रयास, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण!
सारण (बिहार) संवाददाता सत्येन्द्र कुमार शर्मा: मशरक थाना क्षेत्र में एक कब्रगाह का दरवाजा तोड़, सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इसको लेकर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण!
इस संबंध में बताया जाता है कि आज शनिवार को मशरक थाना को सूचना प्राप्त हुई कि मशरक थानान्तर्गत ग्राम सोनौली में मंगरा घाट स्थित कब्रगाह का दरवाजा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है एवं कब्रगाह की दीवार पर अन्य समुदाय के धार्मिक नारे एवं चित्र बना दिये गये हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा, जिलाधिकारी, सारण एवं पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा मशरक थानाध्यक्ष को कांड दर्ज करने एवं एक विशेष टीम बनाकर असामाजिक तत्वों की चिन्हित कर अग्रतर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। विवादित धार्मिक नारे एवं चित्र को हटा दिया गया है। वर्त्तमान में स्थिति सामान्य है।