महुआ शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार!
.jpg)
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): शराब के साथ पुलिस ने माँझी प्रखंड के दो शराब तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर गांव निवासी गुलाबी साहनी का पुत्र दीपक कुमार तथा रंगलाल महतो का पुत्र संजय महतो शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शनिवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 40 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 40 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है।