कुरुक्षेत्र में स्त्री शक्ति संगठन ने किया डॉ सिंगला का भव्य और भावपूर्ण स्वागत!
नई दिल्ली: संवाददाता प्रेरणा बुड़ाकोटी: कुरुक्षेत्र के साहित्यकार, समाजसेवी डॉ जय भगवान सिंगला का रोहतक के साहित्यकारों ने किया स्वागत, अभिनन्दन। रोहतक की प्रज्ञा साहित्यिक मंच, स्त्री शक्ति संगठन इकाई स्वच्छ हिन्दी वैश्विक हिन्दी अभियान एवं अन्य कई संस्थाओं एवं साहित्यिक संस्थाओं ने डॉ जय भगवान सिंगला को उनकी पुस्तक 'याद सुहानी गांव की' को प्रथम राष्ट्रीय सम्मान मिलने एवं जयपुर साहित्य संगीति द्वारा सम्मानित किए जाने पर उनका स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर रोहतक के सुप्रसिद्ध साहित्यकार रक्तदान अभियान के पुरोधा डॉ अनूप बंसल 'मधुकांत', डॉ श्याम लाल कौशल, मस्तनाथ विश्विद्यालय हिंदी विभाग के प्रोफेसर बाबूराम, प्रसिद्ध साहित्यकार अर्चना कोचर, साहित्यकार अंजना गर्ग, साहित्यकार डॉ तरुणा सचदेवा, स्त्री शक्ति संगठन अध्यक्षा ममता शर्मा, साहित्यकार एवं स्त्री शक्ति संगठन प्रबंधक कंचन मखीजा, प्रसिद्ध चित्रकारा एवं साहित्यकार राज ख्यालिया, फिटनेस ट्रेनर, खेल एवं योग शिक्षिका नीरू, फिल्म निर्माता केशव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।