भारतीय हलधर किसान यूनियन के लीगल एडवाइजर बने अधिवक्ता ओम प्रकाश प्रसाद!
डॉ शैलेश गिरी ने बैठक कर किया मनोनीत!
रांची (झारखंड): भारतीय हलधर किसान यूनियन के कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक डॉ शैलेश कुमार गिरि - राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार व झारखंड प्रदेश प्रभारी ने कनेक्ट कर कोर कमेटी में झारखंड प्रदेश के लिए हाईकोर्ट धुर्वा रांची के अनुभवी अधिवक्ता ओम प्रकाश प्रसाद के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। तत्पश्चात् डॉ शैलेश कुमार गिरि, राष्ट्रीय कोर कमेटी उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी ने चिरौदी, बोरेया, बरियातू रांची निवासी अधिवक्ता ओम प्रकाश प्रसाद को भारतीय हलधर किसान यूनियन का लीगल एडवाइजर (कानूनी सलाहकार ) के पद पर मनोनीत किया है।
अधिवक्ता ओम प्रकाश प्रसाद लीगल एडवाइजर में मनोनयन करते हुए शैलेश कुमार गिरि ने कहा कि झारखंड प्रदेश के किसानों के फ़सल बीमा योजना की राशि में अनुमानतः विगत 2018 से 2023 तक लगभग 850 करोड़ अनियमितता अंदेशा है। जहां दैनिक जागरण भागलपुर अंक दिनांक 10 सितंबर 2023 के खबर के हवाले से बताना चाहता हूं कि देवघर -160.33 रांची -103.07 खूंटी -79.55 पलामू-69.79 लोहरदगा -50.67 पूर्वी सिंहभूम -31.71 रामगढ़ -30.50 हजारीबाग -27.60 बोकारो -27.35 पाकुड़ -25.97 गोड्डा -24.90 गढ़वा -19.66 दुमका - 17.26 सिमडेगा - 15.88 सरायकेला -14.79 साहिबगंज -14.33 कोडरमा -13.31 पश्चिम सिंहभूम -7.95 धनबाद - 5.67 लातेहार -3.46 चतरा -3.15 और गुमला 0.39 के प्राप्त डेटानुसार किसानों को मिल गये है या सिर्फ और सिर्फ कागजी बंदरबांट हुई है। ऐसा अंदेशा तब हुई है कि जब भारतीय हलधर किसान यूनियन के साहिबगंज जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गोप ने इसमें बड़े स्तर पर हो रहे अनियमितता की जानकारी दी। शैलेश कुमार गिरि, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता, राष्ट्रीय कोर कमेटी उपाध्यक्ष सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी भारतीय हलधर किसान यूनियन ने संज्ञान लेते हुए झारखंड के समस्त किसानों को ये विश्वास दिलाया कि विधिसम्मत व विधिवत तरीके से इस अनियमितता का पर्दाफाश कर झारखंड के किसानों को न्याय दिलाने का भारतीय हलधर किसान यूनियन करेगा, क्योंकि झारखंड के कई जिलों में भाकियू हलधर के पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं श्री गिरी ने झारखंड के अन्य शेष जिलों के जागरूक किसानों से आह्वान किया कि वे भी भारतीय हलधर किसान यूनियन के सदस्य और पदाधिकारी बने और सभी जिलों में हो रहे कागजी अनियमितता को उजागर करने में भाकियू हलधर का साथ दें। साहिबगंज जिला में ही के प्रस्ताव पर ध्यान आकर्षित किया और यदि आवश्यकता हुई तो इससे संबंधित किसी भी विधि सम्मत प्रक्रिया को संपादित करने हेतु हाईकोर्ट धुर्वा रांची के अनुभवी अधिवक्ता ओम प्रकाश प्रसाद के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। तत्पश्चात् डॉ शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी ने चिरौदी, बोरेया, बरियातू रांची निवासी अधिवक्ता ओम प्रकाश प्रसाद को भारतीय हलधर किसान यूनियन का लीगल एडवाइजर (कानूनी सलाहकार ) के पद पर मनोनीत किया है।