अवैध देशी रायफल से फायरिंग कर दहशत फैला रहा युवक गिरफ्तार!
सारण (बिहार) संवाददाता सत्येन्द्र कुमार शर्मा: भेल्दी थानान्तर्गत अवैध देशी रायफल से फायरिंग कर दहशत फैला रहे एक युवक को किया गया गिरफ्तार। साथ ही अवैध देशी रायफल एवं 03 गोली को किया गया जप्त।
इस संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को भेल्दी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- सोन्हो में एक व्यक्ति शराब के नशे में फायरिंग कर रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सोन्हो स्थित फायरिंग करने वाले युवक के घर को घेराबंदी कर विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में एक अवैध देशी रायफल बरामद कर अभियुक्त अशोक राय, पिता- स्व० राजगीर राय, साकिन- सोन्हो, थाना- भेल्दी, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया। इस सन्दर्भ में पकड़ाये व्यक्ति अशोक राय के विरुद्ध भेल्दी थाना कांड संख्या-376/24 दिनांक-05.12.24 धारा- 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट एवं 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस दौरान छापामारी दल में शामिल सदस्य पु०अ०नि० ओम प्रकाश अपर-थानाध्यक्ष भेल्दी थाना, स०अ०नि० मृत्युंजय कुमार भेल्दी थाना एवं थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।