मुर्ति चोरी का सफल उद्भेदन: 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किए गिरफ्तार!

सारण (बिहार) संवाददाता तारकेश्वर प्रसाद: मंदिर से मुर्ति चोरी का सिवान पुलिस ने किया सफल उद्भेदन। वहीं घटना में संलिप्त 4 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में बताया जाता है कि विगत 26 दिसंबर को दरौली थाना अन्तर्गत डुब्बा गांव में मंदिर से मुर्ति चोरी का सफल उद्भेदन कर घटना में संलिप्त 4 अभियुक्त को चोरी की गई मुर्ति, अग्नेयास्त्र एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
बताया जाता है कि 26 दिसंबर को ही दरौली थाना अन्तर्गत डुब्बा गांव मंदिर से मुर्ति चोरी के संबंध में कांड संख्या-460/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में आज मंगलवार को गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि दरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलांव स्थित अश्वनी कुमार उर्फ सिट्टु पिता बल्लम राम अपने घर कुछ व्यक्तियों के साथ किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
उक्त सुचना के सत्यापन एवं अवश्यक कार्रवाई हेतु दरौली पुलिस बल के साथ बेलांव गांव पहुंची, जहाँ बल्लम राम के घर पहुंचते ही उपस्थित लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसके बाद बल के सहयोग से उपस्थित चारों व्यक्तियों को पकड़ा गया। उक्त पकड़े गए सभी व्यक्तियों का नाम व पत्ता पुछने पर अपना नाम 1. अश्वनी कुमार राम उर्फ सिटू 2. शिवा कुमार उर्फ बलराज 03. हारून अंसारी एवं 04. आशु कुमार बताया गया, जिसके पश्चात उक्त घर की विधि-वत तलासी ली गई तो घर के अन्दर से 2 देशी कट्टा एवं 2 जिन्दा कारतुस बरामद किया गया साथ ही कमरे के अन्दर 1 बैग से दरौली थाना कांड संख्या-460/24 मे चोरी की गई चमकीले धातु की मुर्ति बरामद कि गई। उक्त मुर्ति के बारे में पुछ-ताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि 26 दिसंबर की रात्रि को हम सभी चारों द्वारा मुर्ति को मंदिर से चुराया गया था, जिसके पश्चात सभी चारों व्यक्तियों को बरामाद हथियार एवं मुर्ति के साथ थाना लाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पत्ताः-
01. अश्वनी कुमार राम उर्फ सिटू उम्र 24 वर्ष पे० बल्लम राम सा० बेलांव थाना दरौली जिला-सिवान।
02. शिवा कुमार राम उर्फ बलराज उम्र 19 वर्ष पिता राजकुमार राम सा० गौरा थाना आन्दर जिला सिवान।
03. हारूण अंसारी उम्र 23 वर्ष पिता फुल मो० अंसारी सा० उकौड़ी थाना दरौली जिला सिवान।
04. आशु कुमार सिंह उर्फ कृष्णा सिंह उम्र 21 वर्ष पिता जितेन्द्र सिंह सा० छितनपुर थाना असांव जिला सिवान।