6 गृह रक्षा वाहिनियों के सेवानिवृत होने पर दी गई भावभीनी विदाई!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के प्राणपुर पुराना थाना परिसर में प्रभारी थाना अध्यक्ष के अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित कर छः गृह रक्षा वाहिनियों को सेवानिवृत होने पर बुके देकर दी गया भाव बिनी विदाई। प्रखंड मुख्यालय के प्राणपुर पुराने थाना परिसर में विदाई करते हुए, प्राणपुर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे के द्वारा बताया गया कि 42 1130 नम्बर बैच के गृह रक्षा वाहिनी दिनेश प्रसाद मंडल साकिन सतराम पुर, 421123 बैच नंबर के गृह रक्षा वाहिनी शंकर केवट साकिन कैहुनिया, दोनों थाना प्राणपुर, 4211 54 बैच नंबर के गृह रक्षा वाहिनी छबिलाल ऋषि साकिन जय नगर थाना मनसाही, सेवा निवृत्ति होने पर प्राणपुर थाना से विदाई किया गया। वहीं प्राणपुर अंचल कार्यालय में पद स्थापित 420547 बैच नंबर के गृह रक्षा वाहिनी राम प्रसाद शाह साकिन राजा विराट थाना मनिहारी, 5146 बैच नंबर के गृह रक्षा वाहिनी कृष्ण कुमार मंडल साकिन हलिम पुर थाना आजीव नगर एवं 420663 बैच नंबर के गृह रक्षा वाहिनी दिनेश मंडल साकिन पटहारा थाना डंडखोरा सभी जिला कटिहार निवासी को गृह रक्षा वाहिनी में कार्यकाल पुर्ण होने पर अंग वस्त्र देकर तथा बुके देकर भावभीनी विदाई दी गई।
वही गृह रक्षा वाहिनी विदाई समारोह के मौके पर, प्राणपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी किशोर कुमार मंडल, पथरवार पंचायत के पूर्व मुखिया मुजीबुर्रहमान, समाजसेवी दिनेश पासवान, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक प्रसिद्ध कुमार यादव, गृह रक्षा वाहिनी राजेंद्र प्रसाद रजक एवं अनंतलाल केवट,वार्ड सदस्य राजेश कुमार यादव, बीरबल मंडल, मनोज शर्मा दर्जनों अन्य लोगों के साथ पुलिस बल मौजूद थे!