नेहरू युवा केंद्र द्वारा संचालित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न!
सारण (बिहार): तरैया प्रखंड के नंदनपुर खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र सारण द्वारा मिशन ऑफ लाइफ युथ क्लब नंदनपुर सह स्वामी विवेकानंद महिला युवा मंडल फरीदपुरा के नेतृत्व दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। फ़ाइनल मैच का उद्घाटन होली-होम स्कूल के निर्देशक दीपक कुमार गुप्ता एवं यशवंत कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न युवा मंडल/गावों के दो सौ युवाओं ने भाग लिया। जिसमें महिला वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में होली होम स्पोर्ट्स क्लब शाहनेवाजपुर की टीम विजेता और स्वामी विवेकानंद महिला मंडल की टीम उपविजेता रही, रिले रेस (400m) में होली होम स्पोर्ट्स क्लब विजेता और स्वामी विवेकानंद महिला मंडल फरीदपुरा उप विजेता रही। वही बैडमिंटन में श्रुति कुमारी विजेता और लक्ष्मी कुमारी उप विजेता रहीं। पुरुषवर्ग फुटबॉल में मां भारती युवा मंडल विजेता और मिशन ऑफ लाइफ युथ क्लब उपविजेता रहा। रिले रेस(400m)में GCC गवन्द्री विजेता और मिशन ऑफ लाइफ उपविजेता रहे, वही बैडमिंटन में भारत कुमार विजेता और आदित्या कुमार उपविजेता रहे। विजेता कबड्डी (महिला) टीम को एवं विजेता फुटबॉल (पुरुष) टीम को एक - एक स्पोर्ट्स किट बैग शेष अन्य खेलों के विजेता को ट्रॉफी, मेडल सहित सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र आदि, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर मां भारती युवा मंडल नंदनपुर, स्वामी विवेकानंद महिला मंडल फरीदपुरा, GCC युथ क्लब गवन्द्री, होली होम स्पोर्ट्स क्लब शाहनेवाजपुर, समाजसेवी विनोद साह, काजल कुमारी, गुड्डू कुमार सिंह, अमित कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार महतो, महेश कुमार, कर्ण कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजु विवेक साह के द्वारा किया गया।