36 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण ऑपरेशन!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: माँझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को 36 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया।
इस संबंध में माँझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि जनसंख्या को नियंत्रण में रखने को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में शिविर का आयोजन कर महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया जाता है, जिसके तहत 36 महिलाओं का सेविका संस्था के डॉ धर्मेंद्र कुमार द्वारा सफल बंध्याकरण आपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि बंध्याकरण ऑपरेशन के उपरांत सभी महिलाओं को दवाई अन्य सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराया गया। ऑपरेशन कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक ब्याहुत, एएनएम, आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।