भाकियू हलधर (युवा प्रकोष्ठ) के पटना जिला अध्यक्ष बने रजनी कांत गिरी!
पटना (बिहार): भाकियू हलधर के बिहार प्रदेश मुख्य संगठक मंत्री व मुख्य प्रवक्ता सरोज कुमार गिरि के संस्तुति पर राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार-झारखंड प्रदेश प्रभारी डा. शैलेश कुमार गिरि ने अलावलपुर पटना निवासी रजनी कांत गिरी को पटना जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ, भारतीय हलधर किसान यूनियन) के पद पर मनोनयन पत्र जारी किया है।
आपको बता दें रजनी कांत गिरी पूर्व में गोस्वामी जागरण मंच में प्रदेश अध्यक्ष युवा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पटना साहिब थे और वर्तमान में शक्तिपीठ छोटी पटन देवी गौ मांस सेवा संस्थान - राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी, विश्व हिन्दू युवा वाहिनी - प्रदेश संगठन मंत्री बिहार, रचना दर्शन मंच - राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी और चाणक्य चेतना परिषद बिहार छात्र प्रभारी पद पर रहते हुए संगठन/ मंच व परिषद के निति- उद्देश्य का पालन करते हुए अपने नेतृत्व में संगठन को पूर्व संगठनों की भांति कर्तव्यनिष्ठता से चतुर्दिक सबल बनाने का कार्य कर रहे हैं।
डॉ शैलेश कुमार गिरि द्वारा जारी मनोनयन पत्र पर नव मनोनीत रंजनी कांत गिरी पटना जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा धीरेन्द्र सोलंकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार - झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ शैलेश कुमार गिरि, प्रदेश मुख्य संगठक मंत्री व मुख्य प्रवक्ता सरोज कुमार गिरि सहित भारतीय हलधर किसान यूनियन के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, प्रमंडल व जिला पदाधिकारियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दी गई जिम्मेदारी पर खड़ा उतरने का हर संभव कोशिश करुंगा।
अहम रजनी कांत गिरी के पटना जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बनने पर भाकियू हलधर के प्रदीप कुमार गिरि - प्रदेश संयोजक, संजय पांडे - पटना जिला उपाध्यक्ष सहित भाकियू हलधर से ही बिनय कुमार भारतीय, बिनोद मांझी, लक्ष्मण गोप, अजय कुमार यादव, संजय सिंह (पैक्स अध्यक्ष) ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।