पैक्स चुनाव: गबन का विवाद बना चुनावी मुद्दा। दो पूर्व अध्यक्षों के बेटे चुनावी दंगल में ठोक रहे ताल।
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड के इनायतपुर पैक्स के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पर लगभग एक लाख चालीस हजार रुपये के गबन के आरोप के मुद्दे पर चुनाव पदाधिकारी द्वारा उनका नामाँकन रद्द कर दिए जाने तथा उनके दोनों के पुत्रों द्वारा ताल ठोंककर चुनाव मैदान में उतर जाने के बाद इनायतपुर पैक्स की राजनीति गरमा गई है। बताते चलें कि आगामी पैक्स चुनाव में निवर्तमान पैक्स अध्यक्षा चिन्ता देवी के पुत्र सुनील कुमार राय तथा 2009 से 2019 तक लगातार दो बार पैक्स अध्यक्ष रहे रामेश्वर प्रसाद के पुत्र प्रदीप कुमार के बीच आमने सामने का मुकाबला होना तय है।
इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्यासी सुनील कुमार राय ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद द्वारा राशि गबन की गई थीं। इसी वजह से विभाग के निर्देश के आलोक में माँझी के बीसीओ ने एक लाख 40 हजार गबन के सिलसिले में उन्हें दोषी ठहराते हुए उनका नामांकन रद्द कर दिया।
उधर गबन के आरोपों के सम्बन्ध में पूछे जाने पर पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि गबन का यह मामला वित्तीय वर्ष 2022,23 का है। उन्होंने आरोप लगाया कि निवर्तमान अध्यक्षा द्वारा एक षड्यंत्र के तहत उन्हें गबन का आरोपी बनाया गया है जिसका जबाब वे बोर्ड को भेज चुके हैं।
इधर पैक्स अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्यासी क्रमशः अपने माता तथा पिता द्वारा चलाये जा रहे आरोपों प्रत्यारोपों से अलग अपने चुनाव प्रचार में ब्यस्त हैं तथा दोनों अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।