पैक्स चुनाव: माँझी में नामांकन को लेकर तीसरे दिन उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़! एक प्रत्याशी का निर्विरोध होना तय!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड में पैक्स चुनाव के नामाँकन के तीसरे दिन जबरदस्त गहमा गहमी के बीच पैक्स अध्यक्ष पद के लगभग डेढ़ दर्जन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। माँझी पूर्वी पँचायत से निवर्तमान अध्यक्ष विजय सिंह के खिलाफ किसी भी प्रत्यासी ने अपना नामाँकन नही कराया, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है।
नामाँकन के अंतिम दिन माँझी पूर्वी पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष विजय सिंह गाजे बाजे एवम अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ अपने आवास मदन सिंह के टोला से पैदल प्रखंड मुख्यालय पहुँचे तथा नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार को घोरहट पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, गोबरही पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप सिंह एवम पृथ्वी नाथ सिंह उर्फ अलगू सिंह, महम्मदपुर पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष पतिराम उपाध्याय तथा पृथ्वी नाथ उपाध्याय उर्फ सुखारी उपाध्याय, भलुआ बुजुर्ग पैक्स से विजय यादव, बलेसरा पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष सह सारण जिला कॉपरेटिव के चेयरमैन केशव सिंह, दाउदपुर पैक्स से पूर्व जिप उपाध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ चुन्नू सिंह के पुत्र अमन प्रताप सिंह तथा विद्याशंकर सिंह, सितलपुर पैक्स से पूर्व मुखिया सह कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, डुमरी पैक्स से बेबी देवी, मदनसाठ पैक्स से देवेन्द्र सिंह, नसीरा पैक्स से धर्मनाथ सिंह, इनायतपुर पैक्स से रामेश्वर प्रसाद, मरहा पैक्स से गौतम यादव तथा भजौना नचाप पैक्स से संजय सिंह ने नामांकन किया।