अपराध नियंत्रण में विफल थानाध्यक्ष हुए लाईन हाजिर, दो नए थानाध्यक्ष पदस्थापित!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिले के दो थाना में नए थानाध्यक्ष की हुई तैनाती।
बताया जाता है कि कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडिला गाँव में हाल ही में हुई डकैती की घटना एवं इसके अतिरिक्त कई मौकों पर अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं क्षेत्र निगरानी में विफलता तथा प्रशासनिक अक्षमता पाए जाने पर पुलिस उप महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा से प्राप्त अनुमोदन के आलोक में पुअनि लालबाबु प्रसाद, थानाध्यक्ष कोपा को लाईन हाजिर किया गया है एवं पु०अ०नि० पिन्टु कुमार को कोपा थाना के थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा कोपा थाना अन्तर्गत बसडिला गाँव में हुई डकैती कांड वाले मामले में वस्तुओं की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्री राजकुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एकमा के नेतृत्व में SIT का गठन भी किया गया है।
वहीं बताया जाता है कि अमनौर थाना में थानाध्यक्ष पद रिक्त रहने के कारण पुअनि कुंदन कुमार को थानाध्यक्ष अमनौर के पद पर पदस्थापित किया गया है।