शराब पीने के आरोप में युवक गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नयागांव निवासी मिथुन कुमार गोड के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शनिवार को दिन के 12:00 बजे के करीब सिवान न्यायालय भेज दिया।