राजद नेता सुधांशु रंजन ने गया में मनाया तेजस्वी यादव का जन्मदिन!
ईश्वर से यही कामना है कि तेजस्वी यादव बिहार की बागडोर संभाले: सुधांशु रंजन
सारण (बिहार): एक सकारात्मक माहौल और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के संदेश के रूप में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 35 वॉ जन्मदिन मनाया गया। क्योंकि तेजस्वी यादव बिहार के युवा नेता हैं और राज्य के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनका नेतृत्व बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और उन्होंने हमेशा राज्य के गरीब, किसानों और आम आदमी की आवाज़ को उठाया है। उक्त बातें सारण स्थानीय निकाय के पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता सुधांशु रंजन पाण्डेय ने बिहार के गया में तेजस्वी यादव से साथ उनका जन्मदिन मनाने के बाद कही।
राजद नेता सुधांशु रंजन पाण्डेय ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता को सिर्फ आश्वासन ही नहीं दिया है, बल्कि उसको पूरा भी किया है। क्योंकि उपमुख्यमंत्री काल के दौरान उन्होंने बिहार के लोगों को बेरोजगारों को रोजगार देना, किसानों को उचित मूल्य दिलाना, अनाथ लोगों को जगह देना और विद्यार्थियों के लिए अच्छा शिक्षा देना, बीमार लोगों को अस्पताल में अच्छा दवा देना, जहां बिहार में कमी मिले इसकी सुनवाई करने का आश्वासन शायद तेजस्वी के सिवाय इस देश में किसी ने दिया है। आने वाले दिनों में बिहार की बागडोर संभाले ईश्वर से यही कामना करते हैं।
सुधांशु रंजन पाण्डेय ने यह भी बताया कि बिहार के भावी मुख्यमंत्री सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सारण जिले की समस्याओं से अवगत कराने के बाद गया शहर के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार के विकास को लेकर समर्थन मांगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रूप से जनता के बीच काम करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव, राजद नेता सुधांशु रंजन पाण्डेय और सारिक भाई के अलावा पार्टी के दर्जनों राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।