छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किया छठ पूजा का जीवंत झांकी!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पाण्डेय: माँझी अंचल के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहरा के परिसर में सोमवार को छात्र-छात्राओं के द्वारा छठ पूजा पर एक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान शिक्षक राजेश्वर कुमार राजीव के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने छठ पूजा की बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने पारंपारिक परिधान में छठ पूजा का जीवंत झांकी प्रस्तुत किया। छठ गीतों से विद्यालय का वातावरण भक्तिमय बन गया। शिक्षक प्रकाश कुमार सिंह एवं राजेश्वर प्रसाद राजीव ने कहा कि लोक आस्था का महा पर्व छठ केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है बल्कि इसका हमारी संस्कृति में वैज्ञानिक, सामाजिक एवं ऐतिहासिक महत्व भी है।
शिक्षिका नीतू कुमारी, काजल कुमारी, दीपा रानी ने भी अपनी बातें रखी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नंदनी कुमारी, स्वीटी कुमारी, अदिति कुमारी, अनन्या कुमारी, शिखा कुमारी, अंजलि कुमारी, कंचन कुमारी, रूबी कुमारी, खुशी कुमारी, एवं छात्रों में रितेश कुमार, रंजन कुमार, आदित्य कुमार, पवन कुमार आदि छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।