शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि चैनपुर थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना का आधार पर शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगावा निवासी चंदन कुमार तथा मुबारपुर निवासी मनोहर सिंह शामिल हैं। सभी आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए बुधवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।