श्रीमद भागवत कथा वाचक श्यामा किशोरी जी का हुआ आगमन!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार के ह्रदयगंज में श्रीमद भागवत कथा वाचक श्यामा किशोरी जी का आगमन हुआ है। आज से 7 दिनों तक श्रीमद भागवत कथा चलेगा। वहीं शनिवार को भागवत कथा का उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला परिसद अध्यक्ष रस्मी सिंह और आयोजन कर्ता कृष्णा सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ध्रुव झा, लखी प्रसाद महतो, निखिल चौधरी के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।