वृद्ध का मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस!
सिवान (बिहार): बिहार में अपराध चरम पर है। सिवान में व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी है।
इस संबंध में बताया जाता है कि आज शुक्रवार को सिवान पुलिस को महादेवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती में एक व्यक्ति के शव होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, महादेवा पुलिस नई बस्ती पहुंची, जहां एक वृद्ध व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ। वहीं जांच के क्रम में पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टिता यह हत्या लग रही है, जो किसी मोटे औजार से मार कर करना प्रतीत होता है।
वहीं मृतक की पहचान उनके पास से प्राप्त आधार कार्ड के आधार पर योगेन्द्र भगत, पिता योद्धा भगत सा भोपतपुर थाना लकड़ी नबीगंज के रूप में हुई है। घटनास्थल को संरक्षित कर FSL टीम को सूचित किया गया है। घटना के कारण के संबंध में जांच की जा रही है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।